फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees participated in the procession and immersion of Lord Ganesha

भगवान गणेश की शोभायात्रा और विसर्जन में शामिल हुए श्रद्धालु

Mon, 13 Sep 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Devotees participated in the procession and immersion of Lord Ganesha
श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने रविवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। पूजा स्थल से मैदागिन तक रास्ते भर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ... का जयकारा गूंजता रहा। समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री गणेश उत्सव समारोह का शोभायात्रा व विसर्जन के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

भक्तों ने भगवान गणेश से अगले साल पुन: पधारने की प्रार्थना की। रविवार को श्री गणेश उत्सव समारोह में भगवान गणेश का फूलों से शृंगार किया गया। भगवान का रथ फूलों से सजाया गया और सुसज्जित रथ पर श्री गणेश जी को विराजमान कराकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, गणपति की जय हो का जयकारा लग रहा था।
विज्ञापन

शोभायात्रा आसभैरो से निकलकर नीचीबाग, बुलानाला, मैदागिन होते हुए मंदाकिनी विसर्जन कुंड पहुंचकर समाप्त हुई। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष सुहास पाटिल, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने भगवान गणेश की आरती उतारी। इसके साथ ही भगवान गणेश से अगले साल पुन: पधारने की कामना की गई। मैदागिन स्थित मंदाकिनी कुंड में नम आंखों से श्रद्धालुओं ने गणपति का विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed