{"_id":"61973499fb267d530d582cda","slug":"devotees-gathered-take-holy-dip-in-ganga-on-kartim-purnima-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़े आस्थावान, लगाई पुण्य की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़े आस्थावान, लगाई पुण्य की डुबकी
Fri, 19 Nov 2021 10:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:52 AM IST
सार
शुक्रवार को सुबह काशी में उत्तरवाहिनी का तट आस्थावानों की श्रद्धा से पट गया। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान भी किया और मंदिरों में दर्शन पूजन भी आरंभ हो गया।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर उमड़ी आस्थावानों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा पर आस्थावानों ने मां गंगा के तट पर भगवान भास्कर के उदीयमान होते ही पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के लिए देर रात से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्सी से राजघाट के बीच सभी प्रमुख घाटाें पर स्नान करने वालों का रेला लगा रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह काशी में उत्तरवाहिनी का तट आस्थावानों की श्रद्धा से पट गया। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान भी किया और मंदिरों में दर्शन पूजन भी आरंभ हो गया। दशाश्वमेध, शीतला, प्रयागघाट, राजघाट, अस्सी, सिंधिया, मणिकर्णिका, पंचगंगा, अहिल्याबाई घाट, तुलसीघाट, केदारघाट, जैन घाट, भदैनी घाट पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की कामना से डुबकी लगाई और जरूरतमंदों में अन्न, धन और वस्त्र का दान किया।
विज्ञापन
शहर के मंदिरों में भी दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा, विशालाक्षी देवी, संकटमोचन, दुर्गाकुंड समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन