{"_id":"5d95d8e78ebc3e93ce4fb30b","slug":"devotees-entry-start-in-garbhgriha-of-kashi-vishwanath-temple-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा, ये नियम रहेंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा, ये नियम रहेंगे जारी
Thu, 03 Oct 2019 04:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 03 Oct 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक को अब हटा दिया गया है। यह प्रतिबंध सावन माह में लगाया था, जो अब आस्थावानों की आस्था को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने हटा दिया है।
गर्भगृह में प्रवेश करने पर लगे प्रतिबंध के हटने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। लेकिन दुग्धाभिषेक और पहले लगाए गए प्रतिबंध (गर्भगृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश को छोड़कर) जारी रहेंगे।
दरअसल, काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सावन में श्रद्धालुओं के गर्भगृह में प्रवेश के लिए अस्थायी तौर पर रोक लगाई थी। सावन महीने में श्रद्धालुओं ने इस बार मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे से ही दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया था।

इसके बाद प्रशासन से 17 अगस्त को श्रद्धालुओं के मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक स्थायी कर दी थी, जो अभी तक चली आ रही थी। मंदिर प्रशासन ने अब, नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश और दर्शन-पूजन की अनुमति दे दी है। अब मंदिर में भक्तों की कतार लग रही है।