{"_id":"5fdfa1898ebc3e3b8c4ea812","slug":"devotees-are-happy-to-darshan-batuk-bhairav","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सत, रज और तम स्वरूपों में बाबा विश्वनाथ के बाल स्वरूप बटुक भैरव ने दिए दर्शन, दर्शन कर भक्त निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सत, रज और तम स्वरूपों में बाबा विश्वनाथ के बाल स्वरूप बटुक भैरव ने दिए दर्शन, दर्शन कर भक्त निहाल
Mon, 21 Dec 2020 12:40 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Batuk Bhairav
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा विश्वनाथ के बाल स्वरूप बाबा बटुक भैरव का रविवार को त्रिगुणात्मक श्रृंगार हुआ। सुबह से लेकर रात तक तीन स्वरूपों में बाबा की झांकी के दर्शन कर भक्त भी निहाल हुए। कमच्छा स्थित बाबा बटुक भैरव के दरबार में देर रात तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन
रविवार को मंगल बेला में महंत जितेंद्र मोहन पुरी ने बाबा का पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद श्वेत पुष्पों से सात्विक शृंगार किया गया। तत्पश्चात पंचमेवा, फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया और मंगला आरती हुई। भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए।
विज्ञापन
शाम को गुलाब के पुष्पों सहित स्वर्ण और रजत आभूषणों से बाबा बटुक भैरव का राजसी रूप में शृंगार हुआ। बाबा को 56 भोग अर्पित किया गया। रात्रि में बाबा की आरती उतारी उतारी गई। मध्यरात्रि में महाआरती से पहले बाबा का तामसी श्रृंगार हुआ।
विज्ञापन
बाबा के विग्रह को 1100 काला गंडा और 1100 रुद्राक्ष के दानों से सजाया गया। पंच मकार के भोग के साथ ही बाबा का खप्पर कारज से भरा गया। महाआरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।