फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Development work of Gram Panchayat stalled in tussle, DM issued notice

खींचतान में ग्राम पंचायत का विकास कार्य ठप, डीएम ने जारी किया नोटिस

Mon, 04 Oct 2021 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Development work of Gram Panchayat stalled in tussle, DM issued notice
दानगंज। ग्राम पंचायतों में प्रधान और सचिवों की खींचतान अब सामने आने लगी है। चोलापुर ब्लॉक के लाखी ग्राम पंचायत का बैंक में खाता अभी तक नहीं खुल पाया है। इससे यहां कोई विकास कार्य अब तक नहीं हो सका। इसको लेकर जिलाधिकारी ने प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं प्रधान और सचिव लगा रहे एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की होती है। जबकि बैंक में संयुक्त खाता प्रधान और सचिव का खोला जाता है। दोनों की मर्जी के अनुसार विकास कार्य के लिए धन निकाला जा सकता है। पिछले कार्यकाल में प्रधानों और सचिवों में तालमेल होने से काम हो रहा था। इधर नए प्रधान चुने जाने के बाद प्रधानों और सचिवों में खींचतान शुरू हो गई। चोलापुर ब्लॉक के लाखी गांव में प्रधान और सचिव द्वारा संयुक्त रूप से खाता नहीं खोला गया। इससे विकास कार्य ठप है। इस पर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ग्राम प्रधान कमलेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

प्रधान कमलेश कुमार का आरोप है कि सचिव मनरेगा के तहत मनमाने ढंग से पैसे निकाल रहे हैं और अपात्रों को आवास देकर पैसे की वसूली करते हैं। बैठक में सचिव नहीं आते हैं। नोटिस की सूचना मिली है। वहीं सचिव अरविंद सिंह का कहना है कि बीडीओ और प्रमुख के सामने प्रधान से बात हुई थी। उस दौरान उन्होंने खाता संचालन करने को कहा था। अब खाता संचालन से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट---------------
ग्राम प्रधान और सचिव के बीच तालमेल नहीं होने से खाते का संचालन नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी के द्वारा लाखी गांव सभा के ग्राम प्रधान को एक पखवाड़े का समय देकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समय पर सही जवाब नहीं मिलने पर ग्रामसभा में तीन सदस्यीय कमेटी गठित होगी।- सहायक विकास अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed