{"_id":"5fa848968ebc3e9bd3572134","slug":"development-varanasi-news-vns557360841","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुषों के नाम पर बनाए जाएंगे द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुषों के नाम पर बनाए जाएंगे द्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन व उनके व्यक्तित्व से युवा पीढ़ी सीख ले। सरदार पटेल ने हमेशा देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। ऐसे महापुरुषों के नाम पर पूरे विधान सभा में सूबे की सरकार द्वार बनाएगी। ताकि ऐसे महापुरुषों से आने वाली हमारी पीढ़ी सीख ले। उक्त बातें रविवार को खानपुर गांव में सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर द्वार बनाने का शिलान्यास करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहीं।
अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा सरदार पटेल के नाम पर स्थापित कर मान बढ़ाया। इसी तरह महाराजा सुहेलदेव, पं दीनदयाल उपाध्याय, निषाद राज, पृथ्वी राज चौहान जैसे महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित कर सम्मान किया। प्रधानमंत्री ने ऐसे महापुरुषों की प्रतिमा इसलिए स्थापित करने का फैसला लिया है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी इन महापुरुषों को भूल न पाये।
इसके पूर्व अनिल राजभर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वाराणसी-गाजीपुर हाइवे के समीप लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वार का शिलान्यास किया। इसके बाद दिवंगत भाजपा नेता एमएम आलम को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सत्यप्रकाश लाल श्रीवास्तव, कुंवर पटेल, पवन चौबे, छोटे लाल पटेल, जितेंद्र सिंह, नवनीत श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, मोहन राजभर, मीना तिवारी, सुधा देवी आदि मौजूद रहे।