{"_id":"6135984c73d1750d2a522045","slug":"development-in-purvanchal-cng-stations-started-laying-in-chandauli-mirzapur-and-sonebhadra-preparing-to-run-gas-through-pipes-in-homes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित जिलों में बिछने लगा सीएनजी स्टेशनों का जाल, घरों में पाइप से गैस दौड़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित जिलों में बिछने लगा सीएनजी स्टेशनों का जाल, घरों में पाइप से गैस दौड़ाने की तैयारी
Mon, 06 Sep 2021 10:13 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:13 AM IST
सार
गेल गैस अधिकारियों के अनुसार, नक्सल प्रभावित जनपद चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में 50 सीएनजी स्टेशन खोलने का लक्ष्य रखा गया है। पीएनजी और सीएनजी की सुविधा इन जनपदों में लोगों को पूरी तरह से चार-पांच साल में मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित जिलों में 50 सीएनजी स्टेशन खोलने का लक्ष्य
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित जनपद चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में गेल गैस सीएनजी स्टेशनों का जाल बिछा रहा है। घरों और फैक्ट्रियों में पाइप से गैस दौड़ाने की तैयारी अंतिम चरण में है। इससे इन जनपदों में लोगों को रोजगार मिलेगा। पहले चरण में इन जिलों में काम कर रही गेल गैस ने सात सीएनजी स्टेशन खोल भी दिए है। चंदौली और मिर्जापुर में तीन-तीन और एक स्टेशन चुनार में खोला गया। जबकि सोनभद्र में सीएनजी स्टेशन के लिए तीन स्थान चुर्क, चोपन, राबर्ट्सगंज चिन्हित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
गेल गैस अधिकारियों के अनुसार, अगले पांच वर्षों में तीनों जनपदों में 50 सीएनजी स्टेशन खोलने का लक्ष्य रखा गया है। पीएनजी और सीएनजी की सुविधा इन जनपदों में लोगों को पूरी तरह से चार-पांच साल में मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में गाजीपुर, भदोही और जौनपुर की बारी
दूसरे चरण में गाजीपुर, भदोही, जौनपुर में सीएनजी स्टेशन खोलने का लक्ष्य है। जौनपुर व भदोही में डोर-टू-डोर स्टील गैस पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
फैक्ट्रियों की चिमनियों से धुआं उठना होगा बंद
गेल गैस लिमिटेड के उप महाप्रबंधक कर्ण सिंह ने कहा कि चंदौली और मिर्जापुर में सात सीएनजी स्टेशन काम करना शुरू कर दिया है। सोनभद्र में भी तीन स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। इन जिलों में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) दौड़ाने की भी तैयारी तेजी से चल रही है। नवंबर में वाराणसी के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-टू की फैक्ट्रियों की चिमनियों से धुआं उठना बंद हो जाएगा।