{"_id":"614a36098ebc3e3ee67ebdb7","slug":"develop-panchayat-building-as-secretariat-treat-people-found-in-villages-varanasi-news-vns6129557172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय के रूप में विकसित करें पंचायत भवन, गांवों में मिले लोगों को इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय के रूप में विकसित करें पंचायत भवन, गांवों में मिले लोगों को इलाज
विज्ञापन
गांव के पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित कर उसे कॉमन फैसिलिटी सेंटर की तरह विकसित किया जाएगा। पंचायत भवन पर कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट आदि की व्यवस्था होगी और गांव से जारी होने वाले प्रमाणपत्र, विभिन्न योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन करने आदि सभी काम किया जाएगा। यह निर्देश मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में दिया।
मंडलीय सभागर में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने कहा कि गांव स्तर के अधिकारी के पंचायत भवन पर बैठने की तिथि, समय प्रदर्शित करें, ताकि गांव के लोग उनसे संपर्क कर अपने कार्य करा सकें। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को प्रभावी किया जाए, ताकि वहां की ओपीडी से गांव में ही छोटे-मोटे मर्ज, बुखार, जुकाम, खांसी, दस्त आदि का समुचित उपचार हो।
बेसिक स्कूलों में कायाकल्प के बाकी बचे कामों को मंडलायुक्त ने एक महीने में पूरा करने का निर्देश दिया और बताया कि यूनिफार्म का पैसा छात्रों के खाते में सीधे डीबीटी से पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि गांव में बने सामुदायिक शौचालयों की उपयोगिता सुनिश्चित की जाए। कमिश्नर ने शौचालयों पर ऐड, पास दुकान निर्माण, एटीएम खुलवाने, विभिन्न कंपनी के टावर लगवा कर आदि से शौचालय की आय बढ़ाकर उन्हें सेल्फ सस्टेनेबल बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि सड़कों के गड्ढे मुक्ति कार्य पूरे मंडल में सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग को कमिश्नर ने निर्देशित किया कि ट्रिपिंग की समस्या नहीं होनी चाहिए। विद्युत बिल सही व हर माह निर्गत हो तथा कैंप लगाकर विद्युत कनेक्शन जारी करें। बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी गाजीपुर मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी चंदौली संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
15 से तीन दिवसीय फूड फेयर लगेगा
मंडलायुक्त ने बताया कि 15 से 17 नवंबर तक बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में अंतरराष्ट्रीय फूड फेयर लगेगा। इसमें 20 देशों से 8000 प्रतिभागी शामिल होंगे। पहली बार दिल्ली से बाहर उत्तर प्रदेश के बनारस में इतना बड़ा फूड फेयर लग रहा है। पूर्वांचल के प्रसिद्ध फूड व फूड प्रोडक्ट को अपने को प्रदर्शित व प्रेजेंट करने का अच्छा अवसर है।