देव दीपावली: तीन घंटे नौका विहार का खर्च 12 हजार, पांच हजार में बुक होने वाली बोट की कीमत 3.60 लाख पहुंची
देव दीपावली के लिए नावों की बुकिंग लगभग फुल हो गई है। सामान्य दिनों में ढाई से तीन घंटे तक के लिए पांच हजार रुपये तक में बुक होने वाली 30 लोगों की क्षमता वाली नाव इस समय प्रति व्यक्ति 12 हजार रुपये के हिसाब से 3.60 लाख रुपये में बुक हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मल्लाहों की मानें तो देव दीपावली की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे नावों की बुकिंग के लिए पूछताछ भी बढ़ गयी है। हालांकि ज्यादातर नावें पहले से बुक हैं। जो बची हैैं, उनके भाव बहुत ही ज्यादा हैं।
सजेगा रेलवे स्टेशन और मालवीय ब्रिज
कैंट रेेलवे स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि देव दीपावली पर वाराणसी (कैंट), काशी रेलवे स्टेशन और मालवीय ब्रिज को भी झालरों से सजाया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। वहीं, एक दिन पहले एडीआरएम उत्तर रेलवे वाराणसी लालजी चौधरी ने भी कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्होंने देव दीपावली के मद्देनजर स्टेशन पर बिजली, पानी के साथ-साथ सफाई व्यवस्था को भी दुरूस्त करने को कहा है।
दो साल बाद साक्षी बनेंगे विदेशी पर्यटक
देव दीपावली इस बार अलग होगी। पर्यटन विभाग भी इसे यादगार बनाने की तैयारी में हैं। वजह,कोरोना काल के बाद यह पहला मौका होगा जब विदेेशी पर्यटकों को आने की छूट होगी, जो बड़ी संख्या में देव दीपावली के साक्षी बनेंगे। इसके लिए अधिकांश ने होटल तक की बुकिंग करा ली है।