फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali: Small and Champu boats will not run in Ganga, 250 security personnel will be deployed.

Dev Deepawali: गंगा में नहीं चलेंगी छोटी व चप्पू वाली नावें, काशी आने का है प्लान तो पढ़ें गंगा सैर के नए नियम

Wed, 01 Nov 2023 09:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 01 Nov 2023 09:32 AM IST
सार

देव दीपावली पर पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जल पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। गंगा क्षेत्र को चार सेक्टर और आठ सब सेक्टर में बांटकर करीब 250 सुरक्षा कर्मी गंगा क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालेंगे। गंगा पर दो लेन में नावों की आवाजाही होगी।

विज्ञापन
Dev Deepawali: Small and Champu boats will not run in Ganga, 250 security personnel will be deployed.
गंगा में नाव संचालन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देव दीपावली पर गंगा में छोटी और चप्पू वाली नावें नहीं चलेंगी। इस पर जल पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस के मुताबिक, सिर्फ मोटर बोट वाली नावें ही चलेंगी। लाइफ जैकेट के बगैर किसी को नाव पर बैठाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बार देव दीपावली नवंबर के अंतिम सप्ताह में मनाई जाएगी। इस बार करीब 11 लाख दीये जलाए जाएंगे। छह लाख दीये घाटों पर जलेंगे, जबकि पांच लाख दीये गंगा उस पार जलाने की तैयारी है।

विज्ञापन

चार सेक्टर में बंटेगा गंगा क्षेत्र, ढाई सौ सुरक्षा कर्मी रहेंगे तैनात

देव दीपावली पर पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जल पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। गंगा क्षेत्र को चार सेक्टर और आठ सब सेक्टर में बांटकर करीब 250 सुरक्षा कर्मी गंगा क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालेंगे। गंगा पर दो लेन में नावों की आवाजाही होगी।

विज्ञापन

 

Dev Deepawali: Small and Champu boats will not run in Ganga, 250 security personnel will be deployed.
वाराणसी के गंगा घाट पर नावें - फोटो : अमर उजाला

जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि प्रयागराज से जेटी की मांग की गई है। इसकी मदद से गंगा के करीब सात किलोमीटर लंबे बहाव क्षेत्र में मार्कर लगाए जाएंगे। इसमें दशाश्वमेध की ओर से अस्सी की ओर जाने वाली नावें घाट के किनारे से जाएंगी, जबकि वापसी रेती साइड से होगी। गंगा में लोगों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ के अलावा पीएसी, एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान 55 नावों पर तैनात रहेंगे। दशाश्वमेध, अस्सी, केदार और नमो घाट पर आठ वाटर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। देव दीपावली पर इस बार 11 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की संभावना है।

नाम                बोट की संख्या

एनडीआरएफ        25

पीएसी                  22

एसडीआरएफ        6

जल पुलिस            4

कुल 55 नावें

आसपास के जिलों से करीब डेढ़ हजार वाहन की मांग

टूर ऑपरेटरों ने पर्यटकों की बुकिंग देखते हुए आसपास के जिलों से डेढ़ हजार चार पहिया वाहनों की मांग की है। टूर ऑपरेटर प्रवीण मेहता के मुताबिक वाहनों की कमी को पूरा करने के लिए चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर के टूर ऑपरेटरों से वाहनों मंगाया गया है। देव दीपावली पर ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए छोटे चार पहिया की मांग अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed