फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dev deepawali news

झालरों से जगमगाएंगे शहर के सभी होटल व गेस्ट हाउस

Sat, 28 Nov 2020 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
dev deepawali news
देव दीपावली को लेकर टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन व बनारस होटल एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को आनलाइन हुई। इसमें पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने तय किया कि 30 नवंबर को होटल व गेस्ट हाउस सहित सभी प्रतिष्ठानों को विद्युत झालरों से जगमगाएंगे। पहली बार देव दीपावली में शामिल होने देश के प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
विज्ञापन

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि देव दीपावली पर अपने-अपने प्रतिष्ठान पर दीप, फूल, लाइट से सजावट कर सकारात्मक संदेश देंगे और सुरक्षित पर्यटन-सुरक्षित काशी की मुहिम शुरू करेंगे। काशी में यात्रा सुरक्षित है, यहां के सभी होटल्स, ट्रेवल एजेंसी, कैब, नाव व अन्य पूरी तरह कोरोना गाइडलाइन का पालन कर सुरक्षित पर्यटन के लिए कार्य कर रहे हैं। बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने कहा कि देव-दीपावली व लगन की वजह से लगभग सभी होटलों में अच्छी बुकिंग हैं। होटल उद्यमियों में भविष्य को लेकर एक विश्वास है कि जल्द ही काशी का पर्यटन पहले की तरह चलेगा। बैठक में टीब्ल्यूए के महामंत्री प्रदीप राय, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक पाठक, मुकुल दुबे, अभिषेक शर्मा, श्रीधर मिश्रा, अनूप प्रसाद, पंकज सिंह, राहुल सिंह, विपिन पांडेय, अश्विनी पांडा, संजय कुमार, परमानंद सिंह, रवि कुमार, सचिन मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed