फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali: last lunar eclipse of the year will be on the day of Dev Diwali will not be seen in India

देव दीपावली के दिन होगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, नहीं दिखेगा भारत में

Sun, 29 Nov 2020 05:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 29 Nov 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali: last lunar eclipse of the year will be on the day of Dev Diwali will not be seen in India
चंद्रग्रहण - फोटो : अमर उजाला

साल का अंतिम चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। उपच्छाया चंद्रग्रहण होने से इसका कोई सूतक काल नहीं होगा। भारत में नहीं दिखने पर यहां के लोगों पर इसका असर भी नहीं पड़ेगा। ग्रहण के बावजूद सभी धार्मिक और मांगलिक काम किए जा सकेंगे। बात करें वैज्ञानिक नजरिए से तो ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जिसका जनजीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि ग्रहण का समय भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 1:04 बजे छाया से पहला स्पर्श होगा। दोपहर 3:13 पर परम ग्रास चंद्रग्रहण होगा और शाम 5: 22 पर उपच्छाया से आखिरी स्पर्श होगा। उत्तरी, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और एशिया महाद्वीप के पूर्वी भाग में ये चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। ये कार्तिक महीने का आखिरी दिन होता है।
विज्ञापन



स्नान और दान के लिहाज से यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। सर्वार्थसिद्धि योग व वर्धमान योग इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन रहेंगे। ये दो शुभ संयोग इस पूर्णिमा को औऱ भी खास बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उपच्छाया ग्रहण
पूर्ण और आंशिक ग्रहण के अलावा एक उपच्छाया ग्रहण भी होता है। ऐसे चंद्र ग्रहण में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उसकी उपच्छाया पड़ती है। जिसे खगोलीय यंत्रों के जरिये देखा जा सकता है। इस घटना में पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश करने से चंद्रमा की छवि धूमिल दिखाई देती है। चन्द्रग्रहण जब शुरू होता है तो पहले चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है जिससे चंद्रमा धुंधला दिखता है।

Dev Deepawali: last lunar eclipse of the year will be on the day of Dev Diwali will not be seen in India

पांच जुलाई को हुआ था चंद्रग्रहण
30 नवंबर को होने वाला साल का आखिरी चंद्रग्रहण रहेगा। इससे पहले ऐसा ही ग्रहण 5 जुलाई को हुआ था जो भारत में नहीं दिखा था। वहीं 5-6 जून और 10-11 जनवरी की रात हुए चंद्रग्रहण पूरे देश में दिखाई दिए थे। इस तरह सालभर में चार चंद्रग्रहण हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed