फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali in Kashi Arrangements will be made to operate boats administration alert regarding VIP

काशी में देव दीपावली की हलचल तेज: नावों के संचालन की होगी व्यवस्था, VIP मूवमेंट को लेकर प्रशासन अलर्ट

Sat, 29 Oct 2022 08:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 29 Oct 2022 08:57 AM IST
सार

काशी की विश्व विख्यात देव दीपावली की तैयारियों के लिए शासन से भी बजट जारी कर दिया गया है। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन
Dev Deepawali in Kashi Arrangements will be made to operate boats administration alert regarding VIP
dev diwali 2022

विस्तार

जान्ह्ववी तट पर सजने वाले दीपमाला का मुख्य आयोजन राजघाट पर किया जाएगा और इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि बाढ़ का पानी उतरने के बाद सीढ़ियों की सफाई आदि की कार्ययोजना बनेगी, मगर इससे पहले सात नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसमें राजघाट पर मंच सजाकर देव दीपावली की संध्या का आयोजन किया जाएगा और यहीं से क्रूज व नावों के जरिए देश विदेश से आए अतिथियों को काशी के घाटों पर सजने वाली दिव्य और भव्य देव दीपावली के अनुपम छटा निहारने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

काशी की विश्व विख्यात देव दीपावली की तैयारियों के लिए शासन से भी बजट जारी कर दिया गया है। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गई है। प्रशासन ने राजघाट को मुख्य आयोजन को चयनित करते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। देव दीपावली पर नावों के संचालन के लिए जल पुलिस ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। जल पुलिस प्रभारी दशाश्वमेध घाट मिथलेश यादव के मुताबिक गंगा में नावों की रफ्तार और आने-जाने के लिए निगरानी टीम बनाई गई है। गंगा में फ्लोटिंग जेटी लगाई जाएगी। इस पर मार्कर लगेंगे, जो नावों के आने-जाने का रास्ता बताएंगे। आने वाली नाव घाट किनारे होकर चलेंगी, जबकि वापसी रेती की तरफ से होगी। इस दौरान जल पुलिस की टीम लगातार पेट्रोलिंग करेगी।
विज्ञापन

Dev Deepawali in Kashi Arrangements will be made to operate boats administration alert regarding VIP
dev diwali
सुरों से सजेगी शाम, दीपों से जगमम होगा आसमान
देव दीपावली पर मुख्य आयोजन के दौरान युवा संगीतकारों की लाइव प्रस्तुति कराई जाएगी। दीपों से जगमग हो रहे आसमान के साथ ही शाम को भी सुरों से सजाने की तैयारी है। गंगा महोत्सव का आगाज पांच नवंबर को होगा। पहले दो दिन स्थानीय कलाकारों के नाम है। आयोजन में शास्त्रीय संगीत के साधक प्रस्तुति देंगे। कलाकारों की सूची लगभग फाइनल है। इस बार आयोजन समिति सोनू निगम, शंकर महादेवन, जुबीन नौटियाल, हर्षदीप कौर, सिद्धार्थ महादेवन के नामों पर विचार कर रही है और 30 अक्तूबर तक इस पर सहमति बन जाएगी।

एससीओ के सदस्य भी होंगे शामिल
देव दीपावली के भव्य आयोजन में शंघाई सहयोग संगठन के आठ देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है और इसमें पांच देशों के प्रतिनिधि के शामिल होंगे। प्रतिनिधि मंडल पांच नवंबर को वाराणसी पहुुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed