फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali celebrated in Kashi RS 5 crores sought from yogi government for preparations

काशी में मनाई जाएगी भव्य देव दीपावली: तैयारियों के लिए शासन से मांगा गया 5 करोड़, दुल्हन की तरह सजेगा शहर

Fri, 07 Oct 2022 04:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Oct 2022 04:48 PM IST
सार

काशी में देव दीपावली की तैयारियों के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सप्ताह बजट मंजूर हो जाएगा और इसके बाद सभी विभागों को अलग अलग कामों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
Dev Deepawali celebrated in Kashi RS 5 crores sought from yogi government for preparations
देव दीपावली की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविख्यात देव दीपावली पर काशी आने वाले सैलानियों को शहर में ही पुरातन संस्कृति की झलक दिखाई देगी। इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर शहर के चौराहे व सड़कों को सजाने व संवारने की कार्ययोजना तैयार की गई है। देव दीपावली की तैयारियों के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सप्ताह बजट मंजूर हो जाएगा और इसके बाद सभी विभागों को अलग अलग कामों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विकास प्राधिकरण और नगर निगम से भी प्रस्ताव मांगा है। सात नवंबर को देव दीपावली के भव्य आयोजन के लिए शहर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें शहर की प्रमुख दीवारों का चयन किया जा रहा है, जहां काशी की संस्कृति को बताने वाली कलाकृतियां तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों को भी सजाया जाएगा
इसके साथ ही चौराहों को भी विशेष तरह से संवार कर आयोजन की तैयारी की जा रही है। इसमें शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों को भी सजाया जाएगा और इसके लिए अलग से योजना भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाटों से उस पार रेत पर दीये विजिबल हों, इसके लिए फ्लोटिंग प्लेटफार्म या पांटून का इस्तेमाल किया जा सकता है।

काशी विश्वनाथ धाम के नए स्वरूप के बाद पहली बार देव दीपावली

काशी विश्वनाथ धाम के नए स्वरूप के बाद पहली बार होने वाले देव दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से लेजर शो के प्रोजेक्शन की तैयारी की जा रही है। हर बार राजा चेत सिंह किला के पास लेजर शो होता था। दीपों के अलावा घाटों पर फसाड लाइट भी लगाई जाएंगी। घाटों और शहर के इलेक्ट्रिक पोल पर स्पाइरल लाइट लगाने की तैयारी है।

एससीओ के लिए भी की जा रही है तैयारी
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेशी मेहमान भी काशी की आतिथ्य परंपरा से रूबरू होंगे। इसके लिए भी देव दीपावली के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देव दीपावली पर भी एससीओ का प्रतिनिधिमंडल यहां आएगा। मेहमानों के आगमन पर स्कूली बच्चे उनका स्वागत करेंगे। सरकार की मंशा है कि मेहमान जब काशी पधारें तो उन्हें अपनत्व का बोध हो, ताकि वो काशी की संस्कृति को समझ सकें।

देव दीपावली पर बिना सीएनजी नावों का संचालन नहीं

Dev Deepawali celebrated in Kashi RS 5 crores sought from yogi government for preparations
वाराणसी में नौकायन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम की ओर से इस बार देव दीपावली पर गंगा नदी में बिना सीएनजी किट लगी नावों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए उसमें चलने वाली सभी नावों में सीएनजी इंजन लगाने का कार्य विगत कई माह से चल रहा है। नगर अयुक्त प्रणय सिंह ने बताया कि नगर निगम कि इस बार देव दीपावली पर गंगा में जिन नाविकों ने अपने नावों में सीएनजी इंजन नहीं लगाया है, ऐसे सभी नावों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा।
-,

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि  शहर को संवारने की कार्ययोजना पर काम शुरू कराया गया है। शासन से भी देव दीपावली के लिए बजट मांगा गया है। आगामी 15 से 20 दिन में शहर को संवारने का अभियान चलाएंगे। सभी नागरिक से भी अपील है कि वे साफ सफाई व शहर को सुंदर बनाने में भूमिका निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed