Dev Deepawali 2022: आज काशी के गंगा घाटों पर एक जगह भीड़ नहीं होगी जमा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
देव दीपावली पर गंगा घाटों पर इस बार भीड़ अधिक उमड़ने की संभावना पर प्रत्येक घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था हुई है। कोतवाली, दशाश्वमेध और भेलूपुर एसीपी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देव दीपावली पर काशी के गंगा घाटों पर भीड़ प्रबंधन की तैयारियां कमिश्नरेट पुलिस ने पूरी कर ली है। नोडल अधिकारी अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने देव दीपावाली से जुड़े कार्यक्रमों में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ब्रीफ किया। चेताया कि ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पुलिसकर्मी पहुंचे और किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
गंगा घाटों पर इस बार भीड़ अधिक उमड़ने की संभावना पर प्रत्येक घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था हुई है। कोतवाली, दशाश्वमेध और भेलूपुर एसीपी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्लान के तहत पुलिस अधिकारियों ने तय किया है कि किसी भी घाटों पर अत्यधिक भीड़ होने पर उस भीड़ को अन्य घाटों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पर्यटकों को एक जगह जमा नहीं होने दिया जाएगा।
पर्यटकों के साथ ना हो दुर्व्यवहार
इस बार गंगा में बढ़ाव के चलते घाटों पर जगह भी कम है। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने काशी और वरुणा जोन के डीसीपी को निर्देशित किया है कि गंगा घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ में किसी के संग कोई दुर्व्यवहार और पर्यटकों को कोई असुविधा न हो।
एंटी रोमियो स्क्वाड के अलावा सादे वेश में महिला और पुरुष आरक्षी घाटों पर चक्रमण करते रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी पर्यटकों की भीड़ पर निगरानी रखी जाएगी।
एनडीआरएफ की पांच टीमें व वाटर एंबुलेंस तैयार
देव दीपावली पर आधुनिक सुरक्षा बंदोबस्त के साथ एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। 11 एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के मुताबिक देव दीपावली आयोजन पर एनडीआरएफ की 5 टीमें जिसमें 26 नावों और लगभग 100 से अधिक बचावकर्मियों के साथ तैनात रहेंगी। प्रत्येक टीमों में गोताखोर, पैरामेडिक्स, डीप डाइविंग सेट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय घाटों पर तैनात रहेंगे। वाटर एंबुलेंस राजघाट नमो घाट, पंचगंगा, दशाश्वमेध, केदार घाट, राजघाट गंगा में तैनात रहेगी।
देव दीपावली से पहले काशी के घाटों पर चला स्वच्छता अभियान
देव दीपावली से एक दिन पूर्व नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट से राजेंद्र प्रसाद घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान करके गंगा तलहटी की सफाई की। सुरसरि के तट पर इधर-उधर, बिखरी पड़ी सामग्रियों को समेटकर कूड़ेदान के हवाले किया। टीम के सदस्यों ने संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में ध्वनि विस्तारक यंत्र और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया।
पढ़ें: राजराजेश्वर की नगरी में आज उतरेगा देवलोक, सुरसरि की लहरों पर इठलाएंगे दीप
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.