{"_id":"6194b1f97c5a3203e96878b8","slug":"dev-deepawali-2021-tourists-are-paying-exorbitant-price-in-varanasi-yet-neither-room-nor-budget-is-available","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली: वाराणसी में मुंहमांगी कीमत दे रहे सैलानी, फिर भी न कमरे मिल रहे न बजड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली: वाराणसी में मुंहमांगी कीमत दे रहे सैलानी, फिर भी न कमरे मिल रहे न बजड़े
Wed, 17 Nov 2021 01:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:10 PM IST
सार
देव दीपावली पर 30 से 50 हजार में नावें बुक हो रहीं हैं। झालरों से सजी नाव सैलानियों की पहली पसंद बनी हैं। 19 नवंबर को देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर सजी हुई नावें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार देव दीपावली पर काशी में रंग-बिरंगे झालरों से सजी नाव सैलानियों की पहली पसंद है। वह सोशल साइटों के माध्यम से इसकी बुकिंग करवा रहे हैं। अस्सी घाट के नाविक दीपक ने बताया कि बड़ी नाव 30 से 50 हजार में बुक हो रही है। झालरों से सजी नावों की 60 से 70 हजार में बुकिंग हो रही है। बजड़े 2.5 से तीन लाख रुपये में बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, घाटों के आसपास होटलों में कमरे फुल हो चुके हैं। ऐसे में लोगों को घाटों से दूर ठिकाना तलाशना पड़ रहा है। देव दीपावली देखने के लिए केरल, दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार समेत कई राज्यों से लोग आ रहे हैं। राहुल राय ने बताया कि एक माह पहले ही कमरे बुक हो चुके हैं। लोग अभी भी बुकिंग के लिए फोन कर रहे हैं। इसके लिए मुंहमांगी कीमत भी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
12 हजार हुआ क्रूज का टिकट
देव दीपावली पर क्रूज का एक टिकट 12 हजार रुपये में दिया जा रहा है। तीनों क्रूज लगभग फुल हैं। विकास मालवीय बताते हैं कि कोरोना के चलते बाजार ठप था, लेकिन देव दीपावली के बाद तेजी आ गई है। पहले अलकनंदा की बुकिंग हो रही थी, लेकिन देव दीपावली पर अन्य क्रूज भी बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन