फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Details of teachers will be on 'our teacher' in council schools

Varanasi News: परिषदीय विद्यालयों में ‘हमारे शिक्षक’ पर होगा शिक्षकों का ब्योरा

Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Details of teachers will be on 'our teacher' in council schools
बेसिक शिक्षा परिषद के 1144 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में तैनात शिक्षक अब बोर्ड पर भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सभी परिषदीय व कस्तूरबा गांधी विद्यालयाें में ‘हमारे शिक्षक’ बोर्ड को 15 दिन में लगाने का आदेश जारी कर दिया है। बोर्ड के लिए विद्यालय को 500 रुपये भी दिए जाएंगे। बोर्ड ऐसे स्थान पर लगेगा जहां से विद्यालय में प्रवेश करने वाले हर अभिभावक, निरीक्षणकर्ता और जनसामान्य को आसानी से दिख सके। शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति व सेवानिवृत्ति के बाद बोर्ड को अपडेट किया जाएगा। बोर्ड पर शिक्षक की फोटो, पद नाम, शैक्षिक योग्यता, तैनाती व मानव संपदा आईडी दर्ज होगी। बोर्ड लगाने का दायित्व प्रधानाध्यापक व वार्डन के पास होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि शासन की ओर से लगाने का आदेश मिला है। विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षकों के फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed