फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Desolated Japanese Ridge Natural Auxin Park

उजाड़ दिया गया जापानी पद्ध्ती का प्राकृतिक आक्सीन पार्क

Thu, 09 Sep 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Desolated Japanese Ridge Natural Auxin Park
वाराणसी के रेवड़ी तालाब स्थित जयनारायण इंटर कॉलेज परिसर में तीन माह के ऑक्सीजन पार्क पर बुधवार को बुल्डोजर चला दिया गया। जहां आक्सीजन पार्क के तर्ज पर जापानी पद्धति से वन विभाग ने कॉलेज प्रबंधन के सहयोग से 6000 पौधे लगाए थे और इस पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च हुए थे। जहां अब श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी आवास का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि वन विभाग की ओर से तीन माह पहले हजारों पौधे लगाए थे। जिनसे शहर के बीच में अच्छी खासी हरियाली थी। शासन के आदेश से अब यहां अब श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी आवास का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी वजह से पार्क को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वनविभाग की ओर से नेशनल क्लीन एयर मिशन के तहत शहर के बीच में अब दूसरे आक्सीजन पार्क के रुप में जयनारायण इंटर कालेज की खाली जमीन पर जापानी पद्धति (मियावाकी) पर 6000 पौधे लगाए गए थे। जिसमें तीन लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए थे। अब यहां कॉरिडोर के मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी आवास बन रहा। जिससे तीन माह के लिए पेड़ों हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed