वाराणसी: चुनार के लाल पत्थरों से बनाई जा रही फूलों की डिजाइन, गोदौलिया को चौराहा होगा खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में पत्थर के चौके का एकमात्र चौराहा गोदौलिया होगा। जहां पर राजकीय निर्माण निगम की ओर से काम हो रहा है। पयर्टन के लिहाज से इस चौराहे से लेकर दशाश्वमेध तक पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है। ठीक चौराहे पर अब तक काली पेंट वाली सड़क थी। जिसे तोड़कर पत्थर का चौका लगाया जा रहा है।
चुनार के लाल पत्थरों से चौराहे को सुंदर बनाया जा रहा है। चौराहे पर पत्थर के पिलर पर काले रंग के नंदी विराजमान हैं। जिनका मुंह बाबा विश्वनाथ की ओर है। इसके ठीक नीचे पत्थर के आकर्षक चौके लगाए जा रहे हैं।
आठ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पाथवे कार्य में चौराहे पर कटिंग करके आकर्षक फूलों की डिजाइन बनाई जा रही है। चौराहे पर बेहतर प्रकाश का प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए मकानों और पिलर पर फसाड लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। जब यह पूरी तरह से बनकर तैयार होगा तो यहां की अनुपम छठा देखते बनेगी।
बाहर से आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए काफी आकर्षक होगा। राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक डा. आरवी सिंह ने बताया कि पत्थर के चौके से पूरा पाथवे बनाया गया है। चौराहे पर भी पत्थर के चौके लग रहे हैं। इस तरह का चौराहा बनारस में इकलौता होगा। यहां पत्थर के चौके से फूलों की डिजाइन बनाई जा रही है। यहां का काम दिसंबर तक पूरा हो जाए। काफी काम खत्म हो गया है। अंतिम चरण में निर्माण कार्य चल रहा है।