Varanasi: बदलेगी मंडलीय कार्यालय की डिजाइन, ट्विन टावर में कॉन्फ्रेंस हॉल और जिम समेत होंगी ये सुविधाएं
वाराणसी कमिश्नरी परिसर में प्रस्तावित एकीकृत मंडलीय कार्यालय की डिजाइन बदली जाएगी। ट्विन टावर में कॉन्फ्रेंस हॉल, ओपन ऑफिस, क्यूबिकल ऑफिस और स्टोरेज की व्यवस्था होगी। साथ ही बैंक, जिम, कैफेटेरिया और पार्किंग भी बनाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरी परिसर में प्रस्तावित एकीकृत मंडलीय कार्यालय की डिजाइन बदली जाएगी। ट्विन टावर में कॉन्फ्रेंस हॉल, ओपन ऑफिस, क्यूबिकल ऑफिस और स्टोरेज की व्यवस्था होगी। साथ ही बैंक, जिम, कैफेटेरिया और पार्किंग भी बनाई जाएगी। बिल्डिंग का निर्माण विकास प्राधिकरण खुद कराएगा। निर्माण में खर्च होने वाले 150 करोड़ रुपये राज्य वित्त से लिए जाएंगे।
ट्विन टावर निर्माण के बाद जिले में संचालित 44 सरकारी कार्यालयों को इसमें विस्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई बैठक में मंडलीय कार्यालय के निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने को कहा है।
एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण काफी दिनों से अटका पड़ा है। पहले इसे पीपीपी मॉडल पर बनाया जाना था। खर्च अधिक आने के कारण प्रस्ताव को बदला गया। विकास प्राधिकरण इसका निर्माण स्वयं कराएगा। निर्माण मॉडल में बदलाव के बाद अब 22 हजार वर्ग मीटर यानी 5.5 एकड़ जमीन में ट्विन बिल्डिंग बनेगी।
भूमिगत पार्किंग भी बनाई जाएगी। इसे सर्किट हाउस परिसर में बने भूमिगत पार्किंग से जोड़ा जाएगा। इसमें 38.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हाल ही में हुई वीडीए बोर्ड की बैठक में भी प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।