{"_id":"5e2440e58ebc3e4b4604e379","slug":"deputy-speaker-of-assam-assembly-narrowly-survived-in-accident-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: दुर्घटना में बाल-बाल बचे असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: दुर्घटना में बाल-बाल बचे असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर
Sun, 19 Jan 2020 05:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 19 Jan 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
सोनभद्र जिले के रेणुकूट पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर गांव के समीप शनिवार शाम को असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उन्हें दूसरी गाड़ी से भेजा गया।
विज्ञापन
असम विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अमीनुल हक वाराणसी से सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश के बैढ़न जा रहे थे। मुर्धवा मोड़ से कुछ पहले खाड़पाथर गांव के समीप एक खराब हाईवा खड़ी थी।
विज्ञापन
पिपरी थाना प्रभारी अभय नारायण तिवारी ने बताया कि डिप्टी स्पीकर के काफिले में सबसे आगे एस्कॉर्ट वाहन चल रहा था। अचानक एस्कॉर्ट वाहन के चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर और इनोवा गाड़ी आपस में टकरा गए।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर पहुंचे पिपरी थाना प्रभारी अभय नारायण तिवारी और रेणुकूट चौकी प्रभारी अंजनी राय ने डिप्टी स्पीकर को दूसरे वाहन से रवाना किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाकर यातायात बहाल किया। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है।