सोनभद्र में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य- 3000 टन सोने से देश का होगा विकास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिले को विकास में एक नंबर पर पहुंचा दिया तो उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो जाएगा। राम मंदिर और बाबा विश्वनाथ के मंदिर के निर्माण के साथ सोनभाद्र मे सोने का खजाना मिल गया, जिससे पूरे देश का विकास हो जाएगा। रॉबर्ट्सगंज का नाम बदल कर सोनभाद्र करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
यहां पर सोने के साथ यूरेनियम भी मिलने की अपार संभावना है। जंहा सोने का भंडार है, वहां विषैले नाग भी हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी के निर्देशन मे चल रही सरकार गरीबी को दूर करने के क्षेत्र में काम कर रही है। इनके विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया गया है। हर घर को नल से पानी पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री आवास दिलाने का काम कर रहे हैं। कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबको पक्का मकान दिया जाएगा। सबको बिजली, गैस सिलेंडर, इलाज के लिए व्यवस्था किया जा रहा है।
पिता का उपचार कराने के लिए पांच हजार रुपये में इलाज कराने के लिए हमें अपनी जमीन गिरवीं रखने पड़ा था लेकिन आज पांच लाख रुपये मुफ्त में इलाज कराने के लिए दिए जा रहे हैं। हर किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है।
हर किसान को 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। सोनभद्र को अगड़ा जिला बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही है। 2014 और 2017 में आपने जिताया। सपा-बसपा गठबंध के बाद भी आपने आइना दिखाना। सपा, बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर आपने ईमानदारी से काम किया होता तो हमे जनता केंद्र और राज्य में नहीं बैठाती।
आपने जो विश्वास हमारी पार्टी पर किया, उसे हम टूटने नहीं देगे। इन्हीं कार्यकर्ताओ के बल पर हम 2022 में भी विजय प्राप्त करेंगे। कोई भी अधिकारी या कार्यकर्ता गलती करेगा तो उसको माफी नहीं दी जाएगी। मोदी जी के दिल में देश की जनता है और जनता के दिल मे मोदी जी हैं। उन्होंने आगे कहा कि बालू माफियाओं को सुधारने का काम करूंगा।