{"_id":"5faf9e158ebc3e9bc8194cf7","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-reached-varanasi-worship-kashi-vishwanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम, काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, बराक ओबामा की किताब पर बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम, काशी विश्वनाथ के किए दर्शन, बराक ओबामा की किताब पर बोले
Sat, 14 Nov 2020 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 14 Nov 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डिप्टी सीएम ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बात की। साथ ही उन्होंने अमेरिका पूर्व राष्ट्रपित बराक ओबामा की किताब में राहुल गांधी के बारे की गई बातों को लेकर बयान दिया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि काशी आने पर देवी देवताओं के दर्शन हो जाते हैं। प्रदेश और देश की जनता को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही अगे कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस की चिंता करें, देश की चिंता करने की जरूरत नही हैं। ईंट का जवाब पत्थर से दिया गया है, गोली का जवाब गोले से दिया गया है। एक के बदले 10 को गिरा के दिया गया है। बराक ओबामा की किताब में राहुल गांधी के लिए जो लिखा है, वह बात भारत का बच्चा-बच्चा जानता है।
विज्ञापन
वहीं उनसे प्रियंका गांधी के उस बयान के बारे में पूछा, जिसमें प्रियंका गांधी ने कहा कि था कि देश में मंदी है। इसके जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कांग्रेस में मंदी है।
विज्ञापन