फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Varanasi amid jaunpur visit he targeted Rahul Gandhi for driving tractor

वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, राहुल गांधी के ट्रैक्टर चलाने पर साधा निशाना

Tue, 27 Jul 2021 03:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 27 Jul 2021 03:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जौनपुर में करोड़ों रुपये की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं। वाराणसी से वो सड़क मार्ग से जौनपुर जाएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग द्वारा काशी अन्नपूर्णा मठ-मंदिर पहुंचे। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Varanasi amid jaunpur visit he  targeted Rahul Gandhi for driving tractor
वाराणसी एयरपोर्ट के बाहर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी अन्नपूर्णा मठ-मंदिर के ब्रह्मलीन महंत रामेश्वर पुरी के षोडशी संस्कार और विशाल भंडारे में शामिल होने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट के एप्रन पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।  एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा।  

विज्ञापन


दरअसल, पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि किसान आंदोलन के समर्थन में राहुल गांधी आज कल ट्रैक्टर चला रहे हैं। कह रहे हैं कि बात नही मानी गई तो संसद में ट्रैक्टर चलेगा। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अभी राजनीति और सीख लें तो ज्यादा बेहतर होगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की ओर से ब्राह्मण सम्मेलन कराए जाने के सवाल पर केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि  मैं बाबा विश्वनाथ को प्रणाम करता हूं, माता अन्नपूर्णा को प्रणाम करता हूं, काशी के कोतवाल को प्रणाम करता हूं, संकटमोचन हनुमान जी को प्रणाम करता हूं। हमारा मूलमंत्र है सबका साथ और सबका विकास, सबका विश्वास। इसी मूलमंत्र से आगे बढ़ना है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जौनपुर में करोड़ों रुपये की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी से वो सड़क मार्ग से जौनपुर जाएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग द्वारा काशी अन्नपूर्णा मठ-मंदिर पहुंचे। आज ही महंत घोषित हुए शंकर पुरी से मुलाकात की। उन्होंने अन्नपूर्णा मठ-मंदिर के ब्रह्मलीन महंत रामेश्वर पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

एयरपोर्ट पहुंचे कई भाजपा विधायक और नेता

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या राजकीय विमान से दोपहर 1:15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे और 1:40 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।  एयरपोर्ट के एप्रन पर स्वागत के लिए बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, जफ़रबाद विधायक हरेंद्र राय, जिला अध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा, मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जौनपुर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, वाराणसी जिला महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, मीडिया प्रभारी शैलेश पांडे,जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव,अतुल रावत सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed