{"_id":"626fb19bdbb15e60924eb485","slug":"deputy-cm-keshav-maurya-gave-mantras-to-bjp-workers-in-varanasi-talks-about-government-schemes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए मंत्र, कहा- हर वर्ग तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए मंत्र, कहा- हर वर्ग तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ
Mon, 02 May 2022 03:55 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 02 May 2022 03:55 PM IST
सार
भाजपा की ओर से वाराणसी के परेड कोठी स्थित एक होटल में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
महानगर स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में डिप्टी सीएम केशव मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की ओर से वाराणसी के परेड कोठी स्थित एक होटल में जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को मुख्य वक्ता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने विचार रखे। भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ लोगों को मिले। इसके लिए सरकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से गरीब, मध्यम वर्ग और सामान्य वर्ग के लोगों लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जिसे शत प्रतिशत पूरा कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जागरूक होना जरूरी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार का कानून का राज स्थापित हुआ।
विज्ञापन
लगातार दूसरी बार प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनी उसका एक प्रमुख कारण यह है कि सामाजिक समरसता से सभी को एक साथ आगे ले जाने का काम भाजपा कार्यकर्ता करता है। प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लीडर बेस्ड नहीं बल्कि कैडर बेस्ड पार्टी है। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग को कार्यकर्ताओं को निखारने का कार्यक्रम बताया।
विज्ञापन
Trending Videos
एक घंटे के प्रशिक्षण में केशव ने कार्यकर्ताओं को जनहित से जुड़ी कई अहम जानकारी दी। समापन सत्र की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय एवं संचालन जिला महामंत्री महामंत्री नवीन कपूर ने किया।