फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deputy Chief Minister arrived at BHU to see the knowing king, said: Let us resolve

Varanasi: जाणता राजा देखने बीएचयू पहुंचे उप मुख्यमंत्री, बोले- लें संकल्प, कभी झुकने नहीं देंगे शिवाजी का झंडा

Thu, 23 Nov 2023 12:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Nov 2023 12:56 PM IST
सार

बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में बुधवार को जाणता राजा का मंचन देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महानाट्य का मंचन देखने पर इतिहास के दृश्य आंखों के सामने तैरते नजर आ रहे हैं। किस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी वीर शिवाजी महाराज ने हिंदवी साम्राज्य की स्थापना कर स्वतंत्रता के संकल्प को जलाए रखा।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister arrived at BHU to see the knowing king, said: Let us resolve
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारी संस्कृति पर मुगलों ने हमला कर उसे मिटाने के कई प्रयास किए। इतिहास गवाह है कि हमारी संस्कृति को किस तरह तोड़ा मरोड़ा गया। लेकिन, छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने मुगलों की गुलामी को अस्वीकार किया और स्वतंत्रता व साम्राज्य स्थापना के संकल्प का बीज बोया। महानाट्य जाणता राजा इसका एक बेहतर उदाहरण है।

विज्ञापन


बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में बुधवार को जाणता राजा का मंचन देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महानाट्य का मंचन देखने पर इतिहास के दृश्य आंखों के सामने तैरते नजर आ रहे हैं। किस तरह विपरीत परिस्थितियों में भी वीर शिवाजी महाराज ने हिंदवी साम्राज्य की स्थापना कर स्वतंत्रता के संकल्प को जलाए रखा। उन्होंने कहा कि गोरिल्ला शैली का युद्ध और जल सेना का गठन प्रथम बार वीर शिवाजी ने ही किया। डिप्टी सीएम ने नाटक देखने पहुंचे दर्शकों से आह्वान किया कि आज आप यहां से ये संकल्प लेकर जाएं कि वीर शिवाजी का भगवा झंडा कभी झुकने नहीं देंगे। कहा कि सेवा भारती के तत्वाधान में आयोजित महानाट्य से निकली आवाज सिर्फ काशी ही नहीं पूरे प्रदेश को जगाने का कार्य करेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की हर मां को जीजाबाई बनने की आवश्यकता है। जिस दिन देश के कोने कोने से युवा छत्रपति शिवाजी का जयघोष करने लगेंगे, उस दिन पूर्ण रूप से देश हिंदू राष्ट्र को प्राप्त कर लेगा। सोमवार को नाट्य मंचन देखने वाराणसी के साथ ही मिर्जापुर और भदोही से दर्शक पहुंचे थे।
विज्ञापन


वीर शिवाजी और पंडित गोगा भट्ट की लगेगी प्रतिमा

जाणता राजा महानाट्य के मंच से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ऐलान किया कि वीर शिवाजी का काशी से गहरा नाता रहा है। पंडित गोगा भट्ट ने ही महाराज शिवाजी का राज्याभिषेक कराया था। महापौर जगह उपलब्ध कराते हैं तो वीर शिवाजी महाराज और पंडित गोगा भट्ट की संयुक्त प्रतिमा काशी में लगाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed