फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deoria friends visit varanasi for darshan drowned in ganga one died

गंगा में डूबे दो दोस्त: देवरिया से वाराणसी दर्शन करने आए थे, एक को बचाया, दूसरे की लाश बरामद हुई

Wed, 18 Aug 2021 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 18 Aug 2021 11:48 AM IST
सार

देवरिया जिले के रहने वाले दो दोस्त दर्शन करने के लिए सुबह वाराणसी पहुंचे थे। दोनों गंगा में नहाते समय डूब गए। एक को मल्लाहों ने बचा लिया, जबकि दूसरे की लाश बरामद हुई है।

विज्ञापन
Deoria friends visit varanasi for darshan drowned in ganga one died
बचाया गया आदित्य तिवारी, मृतक छात्र अक्षत मणि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी इलाके में स्थित तुलसीघाट पर बुधवार की सुबह दो छात्र नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गए। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे को स्थानीय मल्लाहों ने बचा लिया। दोनों दोस्त थे और बुधवार की सुबह ट्रेन से वाराणसी दर्शन-पूजन करने आए थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर गांव निवासी अक्षत मणि(21) और आदित्य तिवारी(22) दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी की सुबह पहुंचे थे। इस दौरान गंगा स्नान करते समय दोनों डूबने लगे। घाट पर मौजूद मल्लाहों ने पहले आदित्य तिवारी को डूबने से बचा लिया लेकिन अक्षत तेज धार के कारण आगे बह गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने बाद में अक्षत की लाश भी बरामद कर ली। भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे ने बताया कि अक्षत के परिजन देवरिया से यहां के लिए निकल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed