फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   dengue

भरथरा गांव में डेंगू से युवक की मौत

Sat, 23 Nov 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
dengue
काशी विद्यापीठ ब्लाक के भरथरा गांव में एक युवक की डेंगू से मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। परिवारीजनों के मुताबिक वह बिट्टू राय (22) को कई दिनों से बुखार था। एक निजी अस्पताल में जांच हुई तो वहां डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। विट्टू अपनी मां बाप का एकलौता संतान था और दो साल पहले ही उसके पिता की भी मौत हुई थी। अगले साल चार फरवरी को उसका विवाह होने वाला था और अक्तूबर में ही गोद भराई भी हुई थी। उधर भरथरा गांव में सर्वेश मिश्र और उनकी पत्नी संगीता भी बुखार से पीडि़त हैं, जिनका इलाज चल रहा है। गांव के विनोद मौर्य ने बताया की बुखार से पीडि़त लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन अब तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं आई। उधर इस बारे में पूछे जाने पर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि डेंगू से युवक के मौत की जानकारी नहीं है। इस बारे में परिवारीजनों से बातचीत कर और जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed