{"_id":"61366e318ebc3eb6907c6277","slug":"dengue-sting-patients-increased-27-times-in-nine-months-varanasi-news-vns6101282142","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक : नौ महीने में 27 गुना मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक : नौ महीने में 27 गुना मरीज बढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी हर दिन मरीज मिल रहे हैं। पिछले साल केवल चार डेंगू के मरीज मिले थे। वहीं, इस साल 2 महीने में 27 गुना मरीज बढ़ गए हैं। अब तक जिले में 108 पुष्ट रोगी मिल चुके हैं। वहीं, 1413 संदिग्ध मरीज भी मिले हैं। इधर, दीनदयाल अस्पताल को भी डेंगू मरीजों के लिए रिजर्व कराया गया। सोमवार को दो मरीज भर्ती किए गए हैं।
शहर में लंका, भगवानपुर, छित्तूपुर, सामनेघाट, सिगरा, पांडेयपुर में लगातार नए मरीज मिल रहे हैं। यही कारण है कि यहां नगर निगम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय है। फॉगिंग के साथ ही हर रोज दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय के निर्देशन में घरों में मिलने वाले डेंगू के लार्वा को नष्ट कराया जा रहा है। हालांकि सोमवार को डेंगू का कोई पुष्ट रोगी तो नहीं मिला, लेकिन मलेरिया विभाग की टीम ने सामनेघाट, महेशनगर, भदैनी, लहरतारा के साथ ही बढ़ैनी, सरैया, पिंडरा में 230 घरों में अभियान चलाया। तीन घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
वायरल फीवर के 87 मरीज भर्ती
जिले में वायरल फीवर (सर्दी, खांसी, बुखार, पेट संबंधी बीमारी) के मरीज भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि इस समय जिले में वायरल फीवर के कुल 87 मरीज भर्ती है। दीनदयाल अस्पताल में डेंगू के साथ ही वायरल फीवर वाले मरीजों को भी भर्ती कराया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम निगरानी कर रही है।