फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue outbreak in Varanasi broken record of two years number of patients reached close to 360

Dengue Alert: वाराणसी में डेंगू का कहर, दो वर्ष का टूटा रिकॉर्ड, 360 के करीब पहुंची मरीजों की संख्या

Sun, 20 Nov 2022 06:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Nov 2022 06:39 PM IST
सार

वाराणसी में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मरीजों की कुल संख्या शनिवार शाम 358 तक पहुंच गई है। यह पिछले दो वर्ष में सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन
Dengue outbreak in Varanasi broken record of two years number of patients reached close to 360
वाराणसी के अस्पातलों में डेंगू वार्ड फुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही पिछले दो साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस समय मरीजों की संख्या बढ़कर 358 (शनिवार शाम) तक पहुंच गई है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा है। वर्ष 2020 में 15 जबकि 2021 में 352 मरीज मिले थे।

विज्ञापन


इस साल अब तक मिले 358 मरीजों में 270 मरीज शहरी क्षेत्र में रहने वाले हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी 88 मरीज हैं। बहुत से लोग घर पर ही हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डेंगू का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन

हर दिन मिल रहे पांच से 8 नये मरीज

इस वर्ष अगस्त महीने में तो मरीजों की संख्या बहुत कम थी लेकिन इसके बाद से मरीजों की संख्या बढ़ती गई। स्थिति यह है कि पिछले दस दिन से हर दिन पांच से आठ मरीज मिल रहे हैं। इसमें ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्र में अधिक मरीज हैं। संक्रमित मरीजों में महिलाओं, बुजुर्गों के साथ ही बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में कोरोना काल में केवल 15 मरीज मिले थे लेकिन इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 352 हो गई। बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस टीम और फीवर हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की पहल शुरू की है। 

सीएमओ  डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर फीवर हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को डेंगू नियंत्रण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जांच के साथ ही अस्पतालों में भर्ती मरीजों के सेहत की निगरानी की जा रही है।

पांच नए मरीज, 11 लोगों को मिली नोटिस

शनिवार को जिले में पांच नए मरीज मिले हैं। इस दौरान सर्विलांस टीम द्वारा 5322 घरों का सर्वे कर कुल 423 मच्छर जनित स्रोतों को नष्ट कराया गया। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि इस दौरान चंदुआ, रमरेपुर, अकथा, सरैया में 11 लोगों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed