{"_id":"66d6b17dd16fe550c907fa96","slug":"dengue-infected-three-people-including-two-women-in-varanasi-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue In Varanasi: दो महिलाओं समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि, अभियान में तीन जगहों पर मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue In Varanasi: दो महिलाओं समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि, अभियान में तीन जगहों पर मिला लार्वा
Tue, 03 Sep 2024 12:19 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:19 PM IST
सार
वाराणसी में डेंगू का प्रकोप दिखने लगा है। दो महिलाओं समेत तीन डेंगू संक्रमित मिले हैं। जिनका इलाज चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अभियान में तीन जगहों पर लार्वा मिला। जिस पर नोटिस दिया गया।
विज्ञापन
मच्छरों से करें बचाव
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को दो महिलाओं समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। खास बात यह है कि तीनों मरीज ग्रामीण इलाकों के हैं, जिसमें दो काशी विद्यापीठ ब्लॉक जबकि एक मरीज चिरईगांव ब्लॉक से है। इसके साथ ही इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या 23 हो गई है।
विज्ञापन
जून से सितंबर तक बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की समस्या होती है। इस वजह से मच्छरों का खतरा बढ़ जाता है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 632 घरों में अभियान चलाकर जांच की गई।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि इस दौरान तीन घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बताया कि सोमवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक में 51 वर्षीय पुरुष, इसी ब्लॉक में मंड़ाव में 61 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही चिरईगांव निवासी 37 वर्षीय महिला भी संक्रमित हुई है। संक्रमितों के घर के आसपास साफ-सफाई करवाकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। परिवार के अन्य सदस्यों को भी जांच करवाने की सलाह दी गई है।