फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue in Varanasi Five localities around BHU is in danger zone number of dengue patients reached 95

वाराणसी में डेंगू का कहरः बीएचयू के आसपास के पांच मोहल्ले डेंजर जोन में, 95 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Sat, 04 Sep 2021 12:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

 शुक्रवार को वाराणसी के नए इलाकों में डेंगू के दस मरीज मिले हैं। कुल संख्या 95 तक पहुंच गई है।  मौसमी बीमारियों के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों की ओपीडी, पैथलॉजी में भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। 

विज्ञापन
Dengue in Varanasi Five localities around BHU is in danger zone number of dengue patients reached 95
मंडलीय अस्पताल का डेंगू वार्ड मरीजों से भरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मरीज मिलते जा रहे हैं। शहर में पांच मोहल्ले डेंजर जोन में आ गए हैं। इसमें लंका, सामनेघाट, सुसुवाही, छित्तूपुर और भगवानपुर शामिल हैं। पिछले पांच दिनों में इन मोहल्लों में 10 से ज्यादा घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। इसके अलावा करीब दस डेंगू के मरीज भी मिल चुके हैं। शुक्रवार को नए इलाकों में डेंगू के दस मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


कुल संख्या 95 तक पहुंच गई है।  मौसमी बीमारियों के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों की ओपीडी, पैथलॉजी में भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड भी मरीजों से भरे पड़े हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि विशेषकर लंका, सामनेघाट, भगवानपुर और बीएचयू से सटे कॉलोनियों में केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन


घरों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि शुक्रवार को जिन जगहों पर दस डेंगू के मरीज मिले हैं। तेलियाबाग, नई सड़क, इंद्रापुर, मच्छोदरी, खजूरी, भुल्लनपुर, महमूरगंज शामिल हैं। कुल 386 घरों में अभियान चलाया जाएगा। पांच घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया गया। साथ ही नोटिस जारी कर लोगों को जागरूक किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को 112 घरों में एंटी लार्वा अभियान चलाया था। इसमें तीन घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर लोगों को नोटिस दिया गया।  मंडलीय अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में बना डेंगू वार्ड भी मरीजों से भरा है। 

पूर्वांचल में अब तक पांच की मौत

वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल में डेंगू का कहर जारी है। अब तक 105 मरीज मिल चुके हैं। पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें वाराणसी में 85 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है जबकि 760 संदिग्ध हैं। बलिया में सात मरीज, चंदौली में छह, गाजीपुर में तीन, जौनपुर में दो और मिर्जापुर में डेंगू का एक मरीज मिला है। इसके अलावा वाराणसी में तीन, आजमगढ़ और जौनपुर में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है। भदोही, मऊ में कोई मरीज नहीं मिला है। 

वाराणसी में मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर में अलग से बने डेंगू वार्ड पिछले एक सप्ताह से फुल हैं। कई मरीजों को दूसरे वार्डों में भर्ती किया गया है। सरकारी, निजी अस्पताल मिलाकर कुल 80 मरीजों का इलाज चल रहा है। सभी जिलों के जिला और मंडलीय अस्पतालों में अलग से 10 से 16 बेड तक के डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। 

पोलियों की तर्ज पर सात से खोजे जाएंगे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मरीज

वाराणसी जिले में पल्स पोलियो की तर्ज पर कोविड संवेदीकरण और संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान चलाया जाएगा। सात से सोलह सितंबर तक चलने वाले अभियान में घर-घर सर्वे कराकर कोरोना के लक्षणयुक्त मरीजों के साथ ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मरीज खोजे जाएंगे। इसके अलावा नियमित टीकाकरण के दौरान छूटे दो वर्ष तक के बच्चों और कोरोना टीकाकरण से छूटे 45 साल से अधिक उम्र वालों की अलग से सूची बनाई जाएगी। 

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देख शासन ने तैयारी तेज कर दी है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कोरोना लक्षणयुक्त वाले मरीजों के साथ ही टीकाकरण से वंचित लोगों को खोजकर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने तैयारियाें की समीक्षा की।

बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए भी आशा, आंगनबाड़ी टीम तैयार है। इसके अलावा अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओं, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास, आईसीडीएस विभाग, नगर निकाय, वन विभाग, कृषि विभाग, एनसीसी, एनएसएस, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ का भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed