{"_id":"631c2d9cd231d64ccc3b82af","slug":"dengue-cases-increased-in-varanasi-four-new-patients-confirmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue In Varanasi: वाराणसी में डेंगू के मामले बढ़े, चार नए मरीजों की पुष्टि, जिले में अभी तक 16 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue In Varanasi: वाराणसी में डेंगू के मामले बढ़े, चार नए मरीजों की पुष्टि, जिले में अभी तक 16 केस
Sat, 10 Sep 2022 11:55 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:55 AM IST
सार
वाराणसी में डेंगू के मामले लगातर बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब इस साल जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 16 हो गई है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से कुल चार नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब इस साल जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 16 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडे ने बताया कि शुक्रवार को टकटकपुर में दो और शिवपुर, चितईपुर में एक-एक डेंगू के मरीज मिले। चारों मरीजों के घर नगर निगम की मदद से फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
जिस तरह से डेंगू के मरीज मिलते जा रहे हैं, उसको देखते हुए अस्पतालों में अलग डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। इस बीच अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ ही कमजोरी, जोड़ों में दर्द, तेज बुखार वाले मरीज भी अधिक पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की ओर से लोगों को तीन दिन से अधिक समय तक बुखार रहने पर जांच कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ ही फॉगिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिससे कि लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचाया जा सके। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि गंगा में आई बाढ़ की वजह से भी पानी जमा है।
विज्ञापन