फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demonstration of farmers will not affect public sentiment: Anurag Thakur

किसानों के प्रदर्शन का जनभावना पर नहीं होगा असर : अनुराग ठाकुर

Thu, 30 Dec 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers will not affect public sentiment: Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में ज्यादा सीटें जीतेगी। किसानों के प्रदर्शन का जनभावना पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव के सह-प्रभारी अनुराग ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी, योगी आदित्यनाथ सरकार के तहत गुंडाराज के खिलाफ कार्रवाई, अभूतपूर्व विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं के कारण बनी सकारात्मक जन भावना के दम पर 300 से अधिक सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को वापस लेने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को फायदा मिलेगा के सवाल पर कहा कि हम विधेयक किसानों के लाभ के लिए लाए थे। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, किसी न किसी कमी के कारण, हम किसानों को समझा नहीं पाए। अगर विधेयक निरस्त भी किए गए हैं, तो यह राष्ट्रीय हित में किया गया। कहा कि भाजपा की रैलियों में बड़ी भीड़ देखी जा सकती थी और लोगों में बहुत उत्साह था। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा की 76 सीटें पश्चिम उत्तर प्रदेश से आती हैं। 2017 में भाजपा ने 76 में से 66 सीट पर जीत हासिल की थी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आदित्यनाथ सरकार ने गुंडाराज और माफियाराज को खत्म किया है जबकि पूर्व की सरकारें उन्हें कथित तौर पर संरक्षण देती थी।
विज्ञापन

महिलाओं को बुरे इरादे से कोई नहीं देख सकता
अनुराग ठाकुर ने कहा कि समाजवादी सरकार के शासन काल में गुंडाराज और माफियाराज के चलते लोग उत्तर प्रदेश से भाग गए थे और अब वे आदित्यनाथ शासन का काम देखकर लौट रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने जहां महिलाओं पर कथित तौर पर अत्याचार किया था। अब कोई भी महिलाओं को बुरे इरादे से देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। चुनाव अभियान के लिए कांग्रेस के महिला केंद्रित दृष्टिकोण के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों के साथ हाथ मिलाया था। प्रियंका गांधी यह स्वीकार नहीं करेंगी कि सपा ने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे गुंडों का समर्थन किया था? ब्राह्मण समुदाय में नाराजगी की खबरों पर ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed