{"_id":"62cc7dc324fa2e341e76738f","slug":"demonstration-by-sitting-in-sewer-in-bhadau-octroi-varanasi-news-vns663511170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदऊ चुंगी में सीवर में बैठकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदऊ चुंगी में सीवर में बैठकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सीवर की समस्या से खफा भदऊचुंगी के लोगों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सीवर में बैठकर पार्षद के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध करने वाले पार्षद बबलू शाह ने बताया कि बीते 15 दिनों से यहां पर सीवर की समस्या हो रही है। अक्सर सड़कों पर सीवर बहने लगता है।
उन्होंने कहा कि यह हाल तब है जब बारिश नहीं हो रही है। यदि बारिश हो गई तो हालत और खराब हो जाएगी। इसे लेकर कई बार जल निगम की गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पार्षद ने जल निगम के अधिकारियों पर कोताही का आरोप लगाया। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे जल निगम के अधिकारियों ने पार्षद को आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद भी पार्षद नहीं माने तब जाकर जल निगम के अधिकारियों ने लिखित आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ। अधिकारियों ने लिखा है कि भदऊ चुंगी के पास हो रहे जलजमाव को ध्यान में रखकर ब्रांच लाइन और शाही नालों का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद पाई गई समस्या का समाधान कराया जाएगा।