{"_id":"6419a335d0b51d2db10b56f6","slug":"demanded-compensation-for-damaged-crops-varanasi-news-c-20-vns1013-114696-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग कांग्रेस ने की है। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एसीएम तृतीय को पत्रक सौंपा।
जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हो गई है। गेंहू, मटर, चना, सरसों व अरहर समेत कई फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसी स्थिति में सरकार को तत्काल किसानों को मुआवजा देना चाहिए। इस अवसर पर अशोक सिंह, डॉ. राजेश गुप्ता, श्रीप्रकाश सिंह, विनोद सिंह, राजीव राम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।