फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand to get shop in Vishwanath corridor premises itself

विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में ही दुकान दिलाने की मांग

Wed, 06 Apr 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand to get shop in Vishwanath corridor premises itself
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने से पूर्व वहां से हटाए गए दुकानदार दुकान न मिलने से परेशान हैं। मंगलवार को हुई एक बैठक में दुकानदारों ने अब तक मांग पूरी न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मंदिर के मुख्य कार्यपालक को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसकी कॉपी कमिश्नर को भेजी गई है। इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में जल्द से जल्द दुकान दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निष्कासित दुकानदार मंच ने मुख्य कार्यपालक से विश्वनाथ गली के दुकानदारों को दुकान देने की मांग की। मंच के कैंप कार्यालय दशाश्वमेध पर हुई बैठक में दुकानदारों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कॉरिडोर योजना बनने के बाद दुकानदारों को यहां स्थापित करने की बात कही थी। अब कॉरिडोर के पहले चरण के काम के लोकार्पण के बाद दुकान न मिलने से समस्या बढ़ गई है। दुकानदारों ने दुकान आवंटन की प्रक्रिया को सरल करने के साथ ही इस बारे में विस्तृत नियमावली की जानकारी देने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता मंच के संयोजक महेश चन्द्र मिश्र, धन्यवाद ज्ञापन श्याम लाल गुप्त ने किया। इस दौरान भानु मिश्र, ज्ञानेश कुमार, गोपाल पांडेय गजानंद झा, महादेव गोस्वामी, सोनू मिश्रा, जय प्रकाश पांडेय, विजय सैनी, कमल कसेरा, गणेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed