{"_id":"64ea25b4aadebb4fb20506a5","slug":"demand-for-implementation-of-obc-reservation-in-bhu-hostels-students-take-out-protest-march-2023-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू के छात्रावासों में ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग, छात्रों ने निकाला प्रतिरोध मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू के छात्रावासों में ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग, छात्रों ने निकाला प्रतिरोध मार्च
Sat, 26 Aug 2023 09:48 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 26 Aug 2023 09:48 PM IST
सार
बीएचयू के छात्रावासों में ओबीसी संवर्ग का आरक्षण लागू करने की मांग लंबे समय से हो रही है। इसी मांग को लेकर छात्रों ने शनिवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने बीएचयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
बीएचयू के छात्रों ने निकाला प्रतिरोध मार्च
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रावासों में ओबीसी संवर्ग का आरक्षण लागू नहीं होने के विरोध में छात्रों ने प्रतिरोध मार्च निकाला। शनिवार को प्रतिरोध मार्च निकालकर छात्रों ने सिंहद्वार पर धरना दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उनका हक मारने का आरोप लगाया और जल्द से जल्द ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार को बीएचयू के छात्र छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला। जुलूस लंका गेट पर पहुंचकर समाप्त हुआ। गेट पर पहुंचकर छात्रों ने सरकार और बीएचयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने कहा कि बीएचयू प्रशासन पिछले कई वर्षों से ओबीसी फंड से छात्रावासों के लिए पैसे लेता है, लेकिन संवैधानिक आरक्षण लागू नहीं करता है। ओबीसी आरक्षण के माध्यम से किसी भी छात्र-छात्रा को हॉस्टल में जगह नहीं मिली है। अगर जल्द से जल्द आरक्षण नहीं मिला तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन