फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand for appointment of permanent chancellor in BHU soon in varanasi

वाराणसी: बीएचयू में जल्द स्थायी कुलपति की नियुक्ति की मांग

Sun, 09 May 2021 08:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 08:58 PM IST
सार

विभाग सह संयोजक ने विजिटर को भेजा पत्र, जल्द तैनाती की मांग

विज्ञापन
Demand for appointment of permanent chancellor in BHU soon in varanasi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी बीएचयू में स्थायी कुलपति की नियुक्ति का मुद्दा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उठाया है। विश्वविद्यालय के विजिटर और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजे पत्र में अभाविप बीएचयू विभाग के विभाग सह संयोजक अभय प्रताप सिंह ने बीएचयू में जल्द से जल्द स्थायी कुलपति की नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन


अभय प्रताप सिंह ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में बताया है कि बीएचयू में 28 मार्च 2021 को कुलपति के कार्यकाल खत्म होने के बाद अब तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई है। लंबे समय तक कुलपति की नियुक्ति का ना होना विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास और संचालन में बाधक बन सकता है। वर्तमान में कोरोना काल में भी विश्वविद्यालय के चिकित्सकीय सुविधाओं की पूर्ति सहित अन्य कार्यो के लिए स्थायी कुलपति की नियुक्ति की अत्यंत आवश्यकता है। अभय ने पत्र की कापी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed