Varanasi News: शादी के दो माह बाद ससुरालियों ने विवाहिता से मांगे पांच लाख रुपये, नौ लोगों के खिलाफ FIR
Varanasi News: प्रकरण को लेकर विवाहिता की तहरीर पर सारनाथ थाने में नौ आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। लेढ़ूपुर की रहने वाली शायरा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 मई 2023 को सरैया निवासी अशरफ अली के साथ हुई थी। कुछ माह बाद वे लोग दहेज की मांग करने लगे।
विस्तार
शादी के दो माह बाद विवाहिता से मायके से पांच लाख रुपये दहेज मंगवाने को कहा गया। मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। प्रकरण को लेकर विवाहिता की तहरीर पर सारनाथ थाने में नौ आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेढ़ूपुर की रहने वाली शायरा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 15 मई 2023 को सरैया निवासी अशरफ अली के साथ हुई थी। ससुराल में पति अशरफ अली, जेठ सिकंदर व महबूब, सास अमीना, ससुर निजामुद्दीन, ननद परवीन और देवर देवर जहांगीर, जामील व रामगीर ने मायके से पांच लाख रुपये मंगवाने को कहा।
ससुराल वालों की बात मानने से इंकार करने पर सभी ने उसे मारापीटा और दिन भर धूप में खड़ा किए रखा। इसके बाद गहने, कपड़े और अन्य सामान छीन कर मायके भेज दिया गया।