Delhi-Varanasi Train Route Diversion: दिल्ली-वाराणसी के इन ट्रेनों का रूट होगा डायवर्ट, नोट कर लें ये तारीख
30 जुलाई तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बनारस-जंघई प्रयागराज होकर चलेगी। इसके साथ ही बलिया- प्रयागराज, मऊ- प्रयागराज और बनारस प्रयागराज पैसेंजर 30 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल प्रशासन की ओर से बनारस-प्रयागराज रेल खंड पर निर्माण कार्य के चलते 24 से 29 जुलाई तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक नई-दिल्ली व बनारस से 24 से 30 (25, 28 छोड़कर) जुलाई को जाने वाली नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस प्रयागराज-जंघई-बनारस होकर चलेगी।
25 से 30 जुलाई तक नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस प्रयागराज-जंघई-बनारस होकर चलेगी। 27 जुलाई को बनारस-पुणे एक्सप्रेस लोहता-जंघई प्रयागराज होकर चलेगी। 30 जुलाई को दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस बनारस-जंघई प्रयागराज होकर चलाई जाएगी। 25 जुलाई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस प्रयागराज-जंघई-बनारस होकर चलेगी। 30 जुलाई तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बनारस-जंघई प्रयागराज होकर चलेगी। इसके साथ ही बलिया- प्रयागराज, मऊ- प्रयागराज और बनारस प्रयागराज पैसेंजर 30 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
31 जुलाई तक बनारस-हवड़ा के बीच ही चलेगी विभूति
प्रयागराज से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस 31 जुलाई तक बनारस से ही अप और डाउन करेगी। 24 से 30 जुलाई तक विभूति एक्सप्रेस प्रयागराज की बजाय बनारस स्टेशन पर ही अंतिम ठहराव करेगी।
बाराबंकी-अयोध्या रेल खंड पर निर्माण कार्य
उत्तर रेलवे के बाराबंकी-अयोध्या मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 27 जुलाई व तीन अगस्त को चलने वाली आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी के रास्ते चलेगी। 29 जुलाई को अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते चलेगी।
उधर बाराबंकी अयोध्या मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते 30 जुलाई से 4 अगस्त तक लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस, 31 जुलाई से 5 अगस्त तक छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस, 31 जुलाई से 5 अगस्त तक छपरा-फर्रूखाबाद और एक से छह अगस्त तक चलने वाली फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।