फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delayed breakfast pushed the confectioner to the boiling oil in varanasi

जौनपुर: नाश्ते में देर हुई तो हलवाई को कड़ाही के खौलते तेल में धकेला

Sun, 09 May 2021 10:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 10:03 PM IST
सार

- बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव का मामला

विज्ञापन
Delayed breakfast pushed the confectioner to the boiling oil in varanasi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में शादी समारोह के दौरान रविवार की सुबह नाश्ते में देर होने पर गुस्साए मनबढ़ों ने हलवाई को कड़ाई के खौलते तेल में धकेल दिया। इससे हलवाई झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


 बड़ेरी गांव में लड़की की शादी शनिवार को थी। रात में बरातियों को खाना खिलाने के बाद हलवाई संदीप मोदनवाल अपने घर चला गया। रविवार की भोर में बरसात होने के कारण लड़की पक्ष के लोगों ने हलवाई को लाने के लिए कार भेजी। इसके बाद वह नाश्ता तैयार करने में जुट गया। आरोप है कि नाश्ता बनाने में देर होने पर कुछ लोग भड़क गए। गुस्से में उसे मारा-पीटा और कड़ाही के खौलते तेल में धकेल दिया। इससे हलवाई गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे एसआई सदानंद राय ने झुलसे हलवाई को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। देर शाम तक केस दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed