{"_id":"60980ee78ebc3e34684abe04","slug":"delayed-breakfast-pushed-the-confectioner-to-the-boiling-oil-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: नाश्ते में देर हुई तो हलवाई को कड़ाही के खौलते तेल में धकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: नाश्ते में देर हुई तो हलवाई को कड़ाही के खौलते तेल में धकेला
Sun, 09 May 2021 10:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 May 2021 10:03 PM IST
सार
- बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव का मामला
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में शादी समारोह के दौरान रविवार की सुबह नाश्ते में देर होने पर गुस्साए मनबढ़ों ने हलवाई को कड़ाई के खौलते तेल में धकेल दिया। इससे हलवाई झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बड़ेरी गांव में लड़की की शादी शनिवार को थी। रात में बरातियों को खाना खिलाने के बाद हलवाई संदीप मोदनवाल अपने घर चला गया। रविवार की भोर में बरसात होने के कारण लड़की पक्ष के लोगों ने हलवाई को लाने के लिए कार भेजी। इसके बाद वह नाश्ता तैयार करने में जुट गया। आरोप है कि नाश्ता बनाने में देर होने पर कुछ लोग भड़क गए। गुस्से में उसे मारा-पीटा और कड़ाही के खौलते तेल में धकेल दिया। इससे हलवाई गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे एसआई सदानंद राय ने झुलसे हलवाई को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। देर शाम तक केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन