फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delay in treatment of maternal death

इलाज में देरी से प्रसूता की मौत

Sun, 25 Oct 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 25 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
 Delay in treatment of maternal death
समय पर इलाज न हो पाने से शुक्रवार की रात बच्चे को जन्म देने के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। बिहार की रहने वाली हीरा देवी (25) को प्रसव के लिए उसके परिवार के लोग यहां मंडलीय अस्पताल ले आए थे। यहां से उसे तत्काल महिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन वहां भर्ती कर इलाज करने के बजाय उसे लौटा दिया गया था। परिवारवालों ने महिला अस्पताल की चिकित्सकों, नर्सों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही, नवजात को लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन


कैमूर, बिहार के कोदसरा निवासी विनोद की पत्नी हीरा देवी (25) को प्रसव के लिए शुक्रवार की रात नौ बजे मंडलीय अस्पताल ले आया गया था। जानकारी न होने से परिवार के लोग उसे मंडलीय अस्पताल से सटा स्थित महिला अस्पताल ले जाने के बजाय मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच गए। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने हीरा देवी को तत्काल महिला अस्पताल भेजा। पति विनोद ने बताया कि जब वह हीरा को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे तो वहां तैनात नर्सों ने भर्ती करने से इनकार करते हुए वापस भेज दिया।
विज्ञापन


वे हीरा को फिर मंडलीय अस्पताल ले आए। यहां हीरा ने बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी पर रात 12 बजे चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश ने प्रसूता को महिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रसूता की हालत नाजुक बताते हुए उसे बीएचयू रेफर कर दिया। बीएचयू ले जाते समय पत्नी ने दम तोड़ दिया। विनोद का कहना था कि समय रहते अगर हीरा देवी को महिला अस्पताल में भर्ती कर लिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। उधर, महिला अस्पताल प्रशासन का कहना था कि खून की कमी की वजह से महिला को बीएचयू जाने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed