{"_id":"65aaef839ce132c5f508db98","slug":"deities-of-ramayana-will-be-seated-on-five-barges-and-21-boats-varanasi-news-c-20-vns1013-487966-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पांच बजड़े और 21 नावों पर विराजेंगे रामायण के विग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पांच बजड़े और 21 नावों पर विराजेंगे रामायण के विग्रह
विज्ञापन
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा काशी में निषाद समाज उत्सव के रूप में मनाएगा। नाविक समाज की ओर से एक हजार नावों पर पांच हजार श्रद्धालु सवार होंगे। ढोल, डमरू और शंख ध्वनि के बीच पांच बड़े बजे पर राम दरबार, निषाद राज, समेत मानस के प्रसंगों पर आधारित झांकियां सजाई जाएगी। शोभायात्रा एक बजे राजघाट से शुरू होगी। इसमें सबसे आगे राम रामदरबार की झांकी के साथ भगवान राम के पांव पखारते निषादराज की झांकी सजाई जाएगी। इसके बाद वनगमन और वनगमन के बाद के दृश्यों से संबंधित झांकियां चलेंगी। एक नाव पर 21 शंख वादक, दूसरे पर डमरू दल, ढोल, मंजीरा के साथ भक्तिपद गाते निषाद समाज के लोग शामिल होंगे।
सुरक्षा में तैनात होंगी एजनडीआरएफ और जल पुलिस
शोभायात्रा को संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को नगर निगम, जल पुलिस और नाविक समाज की बैठक दशाश्वमेध घाट पर हुई। जल पुलिस प्रभारी मिथलेश यादव ने बताया कि शोभायात्रा को संपन्न कराने के लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ के 15 स्पीड बोट तैनात किए जाएंगे। नाविकों को सुरक्षा मानकों का पालन कराते हुए यात्रा सफल कराई जाएगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त दुश्यंत कुमार, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय, प्रमोद मांझी, बबलु आदि शामिल रहे।