फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Defense Minister Rajnath Singh will release of book dekho hamri Kashi today

आज वाराणसी आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: 'देखो हमरी काशी' का करेंगे विमोचन, ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

Fri, 02 Sep 2022 07:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 02 Sep 2022 07:24 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज वाराणसी आएंगे। प्रख्यात लेखक हेमंत शर्मा की पुस्तक देखो हमरी काशी का विमोचन करेंगे। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh will release of book dekho hamri Kashi today
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रख्यात लेखक हेमंत शर्मा की पुस्तक देखो हमरी काशी के विमोचन समारोह में शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाराणसी आएंगे। उनके साथ ही केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी काशी पहुंचेंगे। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेेंगे। यहां से सर्किट हाउस आएंगे और विश्राम करने के बाद करीब पांच बजे रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां काशी के अनुभव को समाहित करने वाली पुस्तक देखो हमरी काशी के विमोचन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के कर कमलों से पुस्तक का विमोचन होगा। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान इस समारोह में विशिष्टि अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस आयोजन के समापन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को सुबह नौ बजे दिल्ली रवाना होंगे। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार की देर रात ही यहां से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा प्रशासन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। गुरुवार को उनके रूट आदि का भी रिहर्सल भी कराया गया। उधर, आयोजन स्थलों पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कराए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी कर सकते हैं। ऐसे में मंदिर में भी पुख्ता तैयारी कराई जा रही है।


पार्टी पदाधिकारियों से भी मिलेंगे रक्षा मंत्री
पार्टी पदाधिकारी रक्षा मंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। काशी प्रवास के दौरान रक्षा मंत्री पार्टी पदाधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों से भी मुलाकात करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed