फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Defence Minister Rajnath Singh left for Azamgarh from Varanasi airport

Rajnath Singh News: वाराणसी से आजमगढ़ रवाना हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, समधिन की तेरहवीं में होंगे शामिल

Wed, 31 May 2023 04:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 31 May 2023 04:39 PM IST
सार

आजमगढ़ के भैरोपुर गांव में समधिन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना के विशेष विमान से बुधवार अपराह्न वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उनका भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। 

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh left for Azamgarh from Varanasi airport
वाराणसी एयरपोर्ट पर रक्षमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वायुसेना के विशेष विमान से बुधवार अपराह्न 03:47 बजे वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पार्टी नेताओं संग मुलाकात के बाद शाम 04:40 बजे हेलीकॉप्टर से रक्षा मंत्री आजमगढ़ के लिए रवाना हुए। वहां वो बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव में समधिन की तेरहवीं में शामिल होंगे।

विज्ञापन


तेरहवीं में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से फिर वाराणसी एयरपोर्ट आएंगे। 18 मई को राजनाथ सिंह की बेटी की सास गुलाबी देवी का निधन हो गया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर आजमगढ़ के भैरोपुर गांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। आजमगढ़ रवाना होने से पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान मछलीशहर सांसद बीपी सरोज, विधायक पिंडरा अवधेश सिंह, मेयर अशोक तिवारी, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा/उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा शैलेश पांडेय, नागेंद्र रघुवंशी और भाजपा नेता रविशंकर सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed