{"_id":"7b9554311cd9b250d9cfd92c73910a86","slug":"deep-read-then-come-forword-smriti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब पढ़ेंगी, तभी आगे बढ़ेंगीः स्मृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब पढ़ेंगी, तभी आगे बढ़ेंगीः स्मृति
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महामना जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को काशी पहुंची मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खूब पढ़ेंगी, तभी आगे बढ़ेंगी और तभी हमारा समाज समृद्ध होगा। वह धीरेंद्र महिला पीजी कालेज में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह में बोल रहीं थीं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रक्तदान मानवता के लिए सबसे बड़ा काम है। आपने रक्तदान कर जो जज्बा दिखाया है, उसे हमेशा बनाए रखना। को आप बनाए रखिए।
इस दौरान उन्होंने भी रक्तदान करने की इच्छा जताई लेकिन ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की मरीज होने के कारण रक्तदान न कर पाने पर अफसोस जताया। उन्होंने महामना को भारतरत्न देने की घोषणा पर छात्राओं को बधाई भी दी। कहा कि काशी के लिए आज गौरव का दिन है और मैं खुशकिस्मत हूं कि आज काशी में ही हूं।
विज्ञापन
इस दौरान उनसे बीएचयू में छात्रसंघ बहाली के मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। इसके पूर्व उन्होंने कालेज के चेयरमैन रवींद्र जायसवाल, वाइस चेयरमैन अंजू जायसवाल, प्राचार्य डा. नलिनी मिश्रा के साथ महामना और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बीएचयू ब्लड बैंक की ओर से लगाए गए शिविर में 53 छात्राओं के अलावा चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन ने भी रक्तदान किया।