फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deendayal Sparsh Yojana Postal Department is giving scholarship of six thousand rupees to students

Deendayal Sparsh Yojana: डाक विभाग दे रहा छात्रों को छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति, ये है पात्रता

Fri, 02 Sep 2022 07:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Sep 2022 07:59 PM IST
सार

डाक टिकट संग्रह का शौक रखने वाले छात्रों को डाक विभाग एक साल में छह हजार रुपये छात्रवृत्ति देगा। डाक विभाग ने डाक संग्रह को प्रोत्साहन देने के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना का शुभारंभ किया है।

विज्ञापन
Deendayal Sparsh Yojana Postal Department is giving scholarship of six thousand rupees to students
दीनदयाल 'स्पर्श' योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाक-टिकट संग्रह (फिलैटली) को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने और इसके प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा। दीनदयाल 'स्पर्श' योजना (स्कॉलरशिप फॉर प्रमोशन ऑफ एप्टीट्यूड एंड रिसर्च इन स्टैंप्स ऐज ए हॉबी) के तहत छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। विभाग की ओर से इसके चयन के लिए परीक्षा भी कराई जाएगी, जिसमें एक निर्धारित प्रारूप में 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए शुरू इस योजना में उन मेधावी छात्रों को  वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है। इसके साथ ही उन्होंने शौक के तौर पर फिलेटली को अपनाया है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों को 920 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएंगी और प्रत्येक डाक परिमंडल में कक्षा 6, 7, 8, और 9 के 10-10 विद्यार्थियों को, अधिकतम 40 छात्रवृत्तियाँ  प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति  की राशि 500 रुपये प्रतिमाह की दर से छह हजार रुपये प्रतिवर्ष होगी, जो कि तिमाही आधार पर देय  होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मानक

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि छात्रवृत्ति की अहर्ता के लिए भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित विद्यालय का फिलैटली क्लब होना चाहिए और उम्मीदवार क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि विद्यालय में फिलैटली क्लब नहीं है, तो उस विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी जिसका अपना फिलैटली जमा खाता है, के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

फिलैटली डिपोजिट खाता डाकघर में न्यूनतम 200 से खोला जा सकता है। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन क्विज में प्रदर्शन के आधार पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed