Deendayal Sparsh Yojana: डाक विभाग दे रहा छात्रों को छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति, ये है पात्रता
डाक टिकट संग्रह का शौक रखने वाले छात्रों को डाक विभाग एक साल में छह हजार रुपये छात्रवृत्ति देगा। डाक विभाग ने डाक संग्रह को प्रोत्साहन देने के लिए दीनदयाल स्पर्श योजना का शुभारंभ किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाक-टिकट संग्रह (फिलैटली) को शिक्षा प्रणाली की मुख्यधारा में लाने और इसके प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा। दीनदयाल 'स्पर्श' योजना (स्कॉलरशिप फॉर प्रमोशन ऑफ एप्टीट्यूड एंड रिसर्च इन स्टैंप्स ऐज ए हॉबी) के तहत छह हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। विभाग की ओर से इसके चयन के लिए परीक्षा भी कराई जाएगी, जिसमें एक निर्धारित प्रारूप में 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकेगा।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए शुरू इस योजना में उन मेधावी छात्रों को वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिनका शैक्षणिक रिकार्ड अच्छा है। इसके साथ ही उन्होंने शौक के तौर पर फिलेटली को अपनाया है।
अखिल भारतीय स्तर पर विद्यार्थियों को 920 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएंगी और प्रत्येक डाक परिमंडल में कक्षा 6, 7, 8, और 9 के 10-10 विद्यार्थियों को, अधिकतम 40 छात्रवृत्तियाँ प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति की राशि 500 रुपये प्रतिमाह की दर से छह हजार रुपये प्रतिवर्ष होगी, जो कि तिमाही आधार पर देय होगी।
क्या है मानक
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि छात्रवृत्ति की अहर्ता के लिए भारत में मान्यता प्राप्त विद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए। संबंधित विद्यालय का फिलैटली क्लब होना चाहिए और उम्मीदवार क्लब का सदस्य होना चाहिए। यदि विद्यालय में फिलैटली क्लब नहीं है, तो उस विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी जिसका अपना फिलैटली जमा खाता है, के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।
फिलैटली डिपोजिट खाता डाकघर में न्यूनतम 200 से खोला जा सकता है। छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों का चयन क्विज में प्रदर्शन के आधार पर होगा।